Preloader Close

About Us

About the Organization

मंदिर श्री लाड़ली जी महाराज सेवा परिकर ट्रस्ट

श्री लाड़ली लाल जी महाराज की असीम कृपा से, मंदिर श्री लाड़ली जी महाराज, बरसाना की पंजीकृत सोसाइटी के सभापति द्वारा जनकल्याण के उद्देश्य से एक ऐसी संस्था की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया, जिसके माध्यम से समाज, ब्रजवासी तथा समस्त जनसमूह को किशोरी जी की कृपा का लाभ प्राप्त हो सके और सभी का यह विश्वास और भी दृढ़ हो कि श्री लाड़ली जी की कृपा हम सभी पर समान रूप से बरस रही है।

गोस्वामी समाज के मुखिया श्री रामभरोसी गोस्वामी जी और अन्य सभी वरिष्ठ गोस्वामी सेवायतों ने अपने अनुभवों और अवलोकनों में अनेक बार यह पाया कि बरसाना तथा उसके आसपास के अष्टसखियों के गांवों और अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को पर्याप्त और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जहां कहीं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध भी हैं, वहां तक उनकी आर्थिक एवं भौगोलिक पहुंच अत्यंत कठिन और दूरस्थ हो जाती है।

इसके अतिरिक्त यह भी देखा गया कि यहां के निवासियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए ब्रज क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर निवास करना पड़ता है, जिससे उन्हें अनेक प्रकार की कठिनाइयों और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
इसी प्रकार अनेक अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जैसे— गौ माता एवं अन्य पशुओं की सुरक्षा और उपचार हेतु चिकित्सालय की स्थापना, ब्रज की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन, तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े अन्य कल्याणकारी कार्य।

श्री जी की कृपा से इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने में सक्षम एक संस्था के निर्माण का निर्णय लिया गया। इस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए गोस्वामी समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को साथ लेकर इस संकल्प को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।
आज यह संस्था श्री लाड़ली लाल जू महाराज की अध्यक्षता में “मंदिर श्री लाड़ली जी महाराज सेवा परिकर ट्रस्ट” के रूप में एक पंजीकृत संगठन के रूप में स्थापित है, जो समाज, ब्रजभूमि और जनकल्याण के विविध कार्यों के लिए समर्पित है.

संस्था के कल्याणकारी कार्य

गौ माता एवं अन्य पशुओं की सुरक्षा और उपचार हेतु चिकित्सालय की स्थापना, ब्रज की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन, तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े अन्य कल्याणकारी कार्य।

संस्था के कल्याणकारी कार्य

उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जहां कहीं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध भी हैं, वहां तक उनकी आर्थिक एवं भौगोलिक पहुंच अत्यंत कठिन और दूरस्थ हो जाती है।.

संस्था से संपर्क करे

मंदिर श्री लाड़ली जी महाराज सेवा परिकर ट्रस्ट” के रूप में एक पंजीकृत संगठन के रूप में स्थापित है, जो समाज, ब्रजभूमि और जनकल्याण के विविध कार्यों के लिए समर्पित है.